द फॉलोअप डेस्कः
यूपी के जौनपुर जिल के बदलापुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ फोरलेन पर गुरुवार की तड़के झारखंड के 5 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल झारखंड के श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही कार अज्ञात वाहन के टकरा गई। कार में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाराणसी-लखनऊ फोरलेन पर झारखंड के 11 श्रद्धालुओं को लेकर एक कार बनारस जा रही थी। इस दौरान कार की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
.jpeg)