logo

TMH में इलाजरत पद्मश्री छुटनी महतो से आजसू नेताओं ने की मुलाकात, सहयोग का किया वादा

chutnni_devi.jpg

द फॉलोअप डेस्क

डायन प्रथा उन्मूलन के लिए काम करने वाली पद्मश्री छुटनी महतो को पैरालिसिस का अटैक हुआ है। इससे उनके चेहरे का एक हिस्सा प्रभावित हुआ है। जिन्हें बुधवार को इलाज के लिए जमशेदपुर के  TMH  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सरायकेला-खरसावां जिले के आजसू नेताओं से छूटनी महतो के स्वास्थ्य जानकारी ली। वहीं, सुदेश महतो के निर्देश पर रामचंद्र सहिस तथा हरेलाल महतो TMH  अस्पताल पहुंचे और इलाजरत पद्मश्री छूटनी महतो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छुटनी महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद दोनों ही नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से बात की। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री छूटनी महतो के इलाज और व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने कहा कि छूटनी महतो के बेहतर इलाज में जो भी सहयोग की जरूरत होगी, वह सुनिश्चित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार छुटनी महतो के बेटे की नजर चेहरे पर पड़ी थी। इसके बाद पता चला कि उसे पैरालिलिस का अटैक आया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT