रांचीः
अब देश के साथ-साथ राज्य में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी साफ देखा जा सकता है। संक्रमितों की संख्या में कमी तो आ रही है लेकिन राज्य में हर दिन कोरोना की वजह से मौतें भी हो रही है। संक्रमण से मरने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राज्य भर में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। मृतकों में धनबाद में 2 और पूर्वी सिंहभूम में 1 संक्रमित शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 5300 पहुंच गया है।

कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 हजार के नीचे
शनिवार को 1038 नए केस मिले जबकि 3675 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। राज्य भर में मिले कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा बोकारो से 51 केस मिले हैं। वहीं राज्य में कोरोना रिकवरी भी बढ़कर 96.32 फीसदी हो गई है। रांची की रिकवरी रेट 94.24 फीसदी पहुंच गई। इसी के साथ राज्य भर एक्टिव केस की संख्या 7743 है। हालांकि राहत ये है कि बीते 24 घंटे में 3675 मरीज स्वस्थ हुए है।

किस जिले से कितना केस
बोकारो 51
चतरा 25
देवघर 19
धनबाद 20
दुमका 65
पूर्वी सिंहभूम 211
गढ़वा 4
गिरिडीह 18
गोड्डा 58
गुमला 18
हजारीबाग 11
जामताड़ा 1
खूंटी 16
कोडरमा 14
लातेहार 20
लोहरदगा 2
पाकुड़ 10
पलामू 10
रामगढ़ 4
रांची 192
साहिबगंज 16
सरायकेला 4
सिमडेगा 234
पश्चिमी सिंहभूम 15