logo

घर में जिस शख्स की हो रही थी तेरहवीं, वह लौट आया..भूत-भूत कहकर भागने लगे लोग

करमाली.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
यह अटल सत्य है कि एक बार जिस व्यक्ति की मृत्यु हो गयी वह दोबारा कभी लौट कर नहीं आ सकता। फिर चाहे हम लाख कोशिश कर ले या फिर हम खुद अपनी ही जान क्यों ना दे दे लेकिन मरा हुआ व्यक्ति वापस नहीं आ सकता। लेकिन कई बार ऐसी खबरे सामने आती रहती हैं कि मरा हुआ शख्स लौट आया। ज्यादा दूर तक की बात मत सोचिए अभी हाल ही में झारखंड के हजारीबाग में भी ऐसी घटना घटी है। घर पर लोग जिस व्यक्ति के श्राध्द की तैयारी में जुटे थे वह व्यक्ति अचानक ही लौट आया। उसे देखकर लोग डर भी गये, भूत-भूत कहकर भागने लगे। कुछ देर बाद जब लोगों को पूरी बात मालूम चली तब मामला शांत हुआ। 

यह भी पढ़ेंः- अजब-गजब : Twitter का नया CEO बना एक कुत्ता, मस्क ने कहा- यह दूसरों से बेहतर


1 फरवरी से गायब था
दरअसल 1 फरवरी को चहरी थाना क्षेत्र के श्याम पट्टी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय बद्री करमाली घर लापता हो गये थे। 1 फरवरी की रात 8 बजे के बाद परिवार को उनसे कोई संपर्क ना हो सका था। परिवार वालों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने भी काफी ढूंढ़ा। इसके बाद 4 फरवरी को सीसीएल एरिया के जंगल में एक शव मिला। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने उसे बद्री का शव समझ लिया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों को भी लगा कि किसी ने हत्या कर दी है। इसके बाद शन को अपना लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

व्यक्ति के घर पर उसका श्राद्ध मनाया जा रहा था, तभी वह आ गया। घर मेहमानों और आस पास के लोगों से भरा था। वह कई दिन बाद घऱ से लौटा था तो उसके कपड़े भी गंदे थे इस वजह से लोग भूत-भूत चिल्लाकर भागने लगे। लेकिन जब सबको पूरी बात मालूम हुई तो मामला शांत हुआ। फिलहाल बद्री यह नहीं बता पाया है कि वह कहां था। बहरहाल परिवार वाले काफी खुश हैं। लेकिन पुलिस कितना अच्छा जांच-पड़ताल करती है यह एक बड़ा सवाल है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT