logo

अजब-गजब : Twitter का नया CEO बना एक कुत्ता, मस्क ने कहा- यह दूसरों से बेहतर

ceo_folki.jpg

द फॉलोअप डेस्क

एंटरटेनमेंट मूवी तो.. आप सबको याद ही होगी। इसमें हीरे के व्यापारी पन्नालाल जौहरी ने अपने 3 हजार करोड़ की संपत्ति को अपने कुत्ते एंटरटेनमेंट के नाम कर दिया। अब आप कहेंगे की ऐसा केवल मूवीज में ही होता है। लेकिन आज के इस कलयुगी समाज में सबकुछ संभव है। जी हां..ठीक उसी तरह हमारे इस भ्रम को तोड़ा गया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने अपनी कंपनी का नया सीईओ अपने कुत्ते को बनाया है। कुत्ता का नाम फ्लोकी है। यह मस्क का पालतू कुत्ता Floki है। मस्क ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ये दूसरे लोगों से अच्छा है। यह एक शीबा इनु नस्ल का कुत्ता है। इससे पहले पराग अग्रवाल ट्विटर के CEO थे। लेकिन मस्क ने ट्विटर का मालिक बनने के बाद पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। पराग अग्रवाल को निकालने के बाद अब आखिरकार एलन मस्क को ट्विटर के लिए नया CEO मिल चुका है।


CEO की कुर्सी पर बैठा है कुत्ता
एलन मस्क ने जो तस्वीर साझा की है उसमें CEO की कुर्सी पर उनका डॉग फ्लॉकी बैठा है। तस्वीर में फ्लोकी ब्रांडेड ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। जिस पर सीईओ (CEO) लिखा हुआ है। तस्वीर में फ्लोकी के सामने टेबल पर कुछ डॉक्यूमेंट्स रखे नजर आ रहे हैं। जिसमें फ्लोकी के पंजे के निशान और ट्विटर का लोगो भी है। फ़्लोकी के सामने एक छोटा सा लैपटॉप भी है जिसमें ट्विटर का लोगो बना हुआ है। एलन मस्क ने फ्लोकी की एक नहीं बल्कि तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "ट्विटर का नया CEO अमेजिंग है"। इसके नीचे एक और ट्वीट में मस्क ने लिखा, "दूसरे लोगों की तुलना में बहुत बेहतर है"। इसके बाद मस्क ने बैक टू बैक 2 और ट्वीट किए हैं। आप यहां ट्वीट देख सकते हैं।


पराग अग्रवाल को मस्क ने दिखाया था बाहर का रास्ता
 बता दें कि जब एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। इसके बाद से वह लगातार ट्विटर में बदलाव कर रहे हैं। कंपनी में आते ही मस्क ने पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाया था। सिर्फ अग्रवाल ही नहीं, बल्कि मस्क ने कई कर्मचारियों को निकाला था। अब मस्क ने ट्विटर के CEO की कुर्सी पर अपने पालतू कुत्ते फ्लोकी को बैठा दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT