logo

कुएं के पास बिछे तारों में मौत बनकर दौड़ी बिजली, 1 की मौत; 5 लोग झुलसे

a588.jpg

हजारीबाग:

हजारीबाग में करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में एक बच्ची और 2 महिलाओं समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना हजारीबाग जिले के चौपारण थानाक्षेत्र अंतर्गत ब्रहमोरिया गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुएं के पास बिछे बिजली के तारों में करंट दौड़ गया। एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया और 5 लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। युवक की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। 

बताया जाता है कि ग्रामीणों ने किसी तरह से बिजली की आपूर्ति बंद कर सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


 

Tags - Jharkhand NewsHazaribagh NewsCrime NewsCurrent