logo

पाकुड़ में जिला कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

sftjysry.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिला प्रशासन ने आज बाजार समिति परिसर में जिला अनुसचिवीय कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त लिपिकों और जिला स्थापना शाखा के कर्मचारियों को शाल और पौधा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने अपने संबोधन में कहा, “उपायुक्त के आगमन के बाद जिला प्रशासन में कार्य संस्कृति में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। पहले कई कार्य लंबित थे, लेकिन अब सभी फाइलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया गया है। 31 वर्षों बाद 22 लिपिकों को प्रधान लिपिक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई, जो प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला प्रशासनिक दक्षता और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनेगी।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बेहतर प्रशासन के लिए निरंतर सीखना और सुधार आवश्यक है। पाकुड़ टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है, जो गर्व की बात है।” उन्होंने कहा, “कर्मदान, रक्तदान और ज्ञानदान ये तीनों मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनसे न केवल व्यक्ति बल्कि समाज का भी विकास होता है।” उपायुक्त ने सभी शाखाओं को फाइल प्रबंधन की महत्ता समझने और चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में पारदर्शिता और दक्षता बनी रहे। कार्यक्रम का संचालन ओंकार कुमार ने किया और समापन धन्यवाद ज्ञापन रामविलास यादव ने किया।

 

Tags - jharkhand news updates latest jharkhand News pakur news Updates latest jharkhand Updates Jharkhand news updates Jharkhand news in hindi pakur News Updates Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates pakur news pakur news in hindi latest paku