logo

18 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी उपासना एक्सप्रेस, बर्द्धमान में विशेष ठहराव

18 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी उपासना एक्सप्रेस, बर्द्धमान में विशेष ठहराव

द फॉलोअप, जामताड़ा: 

हावड़ा रेल मंडल के बेलमुरी-मसाग्राम खंड में आवश्यक अनुरक्षण कार्य (Maintenance work) के कारण रेल प्रशासन द्वारा 18 सितम्बर को ट्रैफिक और विद्युत ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक दिनांक रात 01:10 बजे से के 02:40 बजे तक कुल 90 मिनट (डेढ़ घंटे) के लिए प्रभावी रहेगा। ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 18 सितंबर को अपने सामान्य मार्ग के बजाय बर्द्धमान-बंडेल-हावड़ा के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को बर्द्धमान स्टेशन पर विशेष ठहराव दिया जाएगा। ब्लॉक से पहले ट्रेन संख्या 22504 और 36855 इस ब्लॉक के शुरू होने से ठीक पहले गुजरने वाली अंतिम ट्रेनें होंगी। ब्लॉक की अवधि समाप्त होने के बाद ट्रेन संख्या 13148 और 15673 सबसे पहले इस रेल खंड से रवाना की जाएंगी। यात्री असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं।

Tags - Maintenance Work Train Route Diversion Indian Railways Train Rescheduled