logo

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम ने किया हवन-पूजन, बांटा प्रसाद 

aditya_jaiswal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल के आवास में भगवान श्रीराम का हवन-पूजन किया गया। 11 पंडितों द्वारा सुबह 11 बजे से पूरे मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अनुष्ठान हुआ। आदित्य विक्रम जयसवाल पूरे परिवार के साथ पंडित राजेश के सानिध्य में अनुष्ठान संपन्न किये। इसके  बाद भजन-कीर्तन हुआ। रामभक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। 


भगवान राम समाज के लोगों के सामने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण 
इस मौके पर पुजारियों ने भजन के माध्यम से बताया कि भगवान राम अपने गुणों की वजह से ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए है। भगवान राम एक महान राजा थे। उन्होंने दया, सत्य, सदाचार, मर्यादा, करुणा और धर्म का पालन किया। भगवान राम ने समाज के लोगों के सामने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया था। इसी कारण से उनको मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। भगवान राम में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो वर्तमान में हर इंसान में होना बेहद आवश्यक है। रामायण में उनके चरित्र और कामों का जिक्र किया गया है, जो उनके मौलिक मानवीय और आदर्शों को गुणों को प्रस्तुत करते हैं।


सुख-शांति, समृद्धि के लिए हम सभी को श्रीराम के मार्ग पर चलने की जरुरत
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के कई मित्र थे। हर वर्ग के व्यक्तियों और सभी जाति के साथ भगवान राम ने मित्रता की भूमिका निभाई। सभी रिश्तों को भगवान राम ने दिल से निभाया। चाहे वो निषादराज या विभीषण और केवट हो या सुग्रीव। भगवान श्रीराम के मार्ग पर हमसभी लोगों को चलने की जरूरत है तभी देश व राज्य सुख-शांति, समृद्ध हो पायेगा। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\