द फॉलोअप डेस्क, रांची
CM News Nemara: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक श्राद्ध-कर्म के पांचवें दिन स्थानीय मान्यताओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप परिजनों के साथ रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने अपनी दिवंगत माता का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री लगातार पारंपरिक विधि-विधान और रीति-रिवाज के साथ मां का श्राद्ध कर्म कर रहे हैं।
