logo

लूट और भ्रष्टाचार की सजा भुगतनी ही पड़ेगी, आलमगीर की गिरफ्तारी पर बोले बाबूलाल

a936.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बाबूलाल मरांडी ने आज चंपाई सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सजा भुगतनी ही पड़ेगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी,पोषक और संरक्षक है। राज्य में कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में शामिल हुई राज्य  को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद ठगबंधन को सत्ता सिर्फ कमाई के लिए चाहिए। जनता की सेवा के लिए नहीं।

गठबंधन के काले कारनामों की पोल खुली!
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में ईडी की कार्रवाई से ठगबंधन के काले कारनामों की परतें परत दर परत खुल रही है। लूट के खजाने मिल रहे। कभी 350 करोड़  तो कभी 35 करोड़ नकद बरामद हुए। उन्होंने कहा कि यह तो केवल नमूना है। ईडी-सीबीआई तो जनता की गाढ़ी कमाई का पाई-पाई वसूलने की कारवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी आंदोलन को लूटा और अब मिलकर राज्य को लूट रहे।

ईडी सीबीआई को कमजोर करना चाहती है कांग्रेस
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसीलिए  ईडी और सीबीआई को कमजोर करने की बात कर रही है। कांग्रेस और इंडी ठगबंधन को मालूम है कि ईडी की कार्रवाई जारी रही तो उनके ठगबंधन में कोई नहीं बचेगा। गौररतलब है कि ईडी ने आज मंत्री आलमगीर आलम को कैश बरामदगी मामले में 7 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

Tags - Alamgir AlamEDJharkhand NewsBabulal Marandi