logo

धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पित

bir.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि हर साल 09 जून को बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी। आज धरती आबा की 123वीं पुण्यतिथि पर लोग उन्हें नमन कर रहे हैं। आज राजधानी रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई मंत्री धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये गये हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किया।। भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के महानायक थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी में अपने क्रांतिकारी और समाज सुधार गतिविधियों से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर रख दी। इसलिए झारखंड में उन्हें धरती आबा की संज्ञा दी गयी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N