logo

14 को पार्टी के विधायकों, मंत्रियों और सांसदों से राहुल पूछेंगे, चुनावी वादों व जनहितत के मुद्दों पर क्या हो रहा

rahul16.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 14 जुलाई को झारखंड से पार्टी के विधायक, मंत्री और सांसदों को दिल्ली तलब किया है। राहुल गांधी उस दिन प्रदेश के इन तमाम बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा कई अन्य बड़े नेताओं के भी बैठक में रहने की संभावना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राहुल गांधी झारखंड में पार्टी और सरकार की विस्तार से समीक्षा करेंगे। पूछेंगे कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदों का क्या हुआ। झारखंड में संगठन की क्या स्थिति है। किस मुद्दे पर किस नजरिए से संगठन काम कर रहा है।


यहां मालूम हो कि पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी के राजू ने भी मंत्रियों से नौ बिंदुओं पर बैठक कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। उसके बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के आवास पर कांग्रेस मंत्रियों की बैठक भी हुई थी। उन नौ बिंदुओं में पैसा नियमावली को लागू करना, रिम्स का विस्तार, निकाय चुनाव में आरक्षण व चुनावी वायदे शामिल हैं। प्रदेश प्रभारी का लगातार झारखंड दौरा, संगठन से जुड़े कार्यक्रमों की ऋंखला और संगठन विस्तार का दबाव, यह साफ संकेत दे रहा है कि झारखंड पार्टी हाईकमान की प्राथमिकता में है। कांग्रेस झारखंड में संगठन विस्तार का कोई भी मौका चूकना नहीं चाहता है।

Tags - Jharkhand Congress Rahul will hold a meeting in Delhi on 14th MLAs ministers and MPs will attend election promises and public interest issues will be discussed organisation expansion will also be discussed