logo

बोकारो में तेल टैंकर और कार की हुई टक्कर, 3 बच्चों समेत 7 लोग हुए घायल 

accident36.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के बोकारो  के बेरमो अनुमंडल में शुक्रवार 27 सितंबर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 बच्चों सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बेरमो अनुमंडल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बारीग्राम हीरक रोड की बताई जा रही है।

इस हादसे में एक कार और तेल टैंकर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुए सभी 7 लोगों को ढोरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए सभी लोगों को बोकारो रेफर कर दिया गया है।

Tags - Accident Bokaro seven injured Jharkhand News