logo

7 अक्तूबर तक DC से लेकर SIR से जुड़े पदाधिकारी या कर्मी नहीं होंगे ट्रांसफर

Transfer_list.jpg

द फॉलोअप, रांची

विशेष मतगणना पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान इससे जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का सात अक्टूबर तक स्थानांतरण नहीं होगा। इसमें डीसी से लेकर नीचले स्तर के कर्मी शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी, DEO, ERO, AERO और BLO शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ऐसे पदाधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या लगभग 50 हजार से अधिक है। सात अक्टूबर से पूर्व विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर के लिए राज्य सरकार को निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी होगी। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में पहले ही मुख्य सचिव को पत्र लिख कर आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करा चुका है। आयोग का यह निर्देश 30 जून से प्रभावी है।

Tags - Jharkhand SIR transfer posting stay October 7