सिमडेगा
सिमडेगा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सिमडेगा के रास्ते गांजा तस्करी करने वाले इंटर स्टेट चार स्मगलरों को तीन पिस्टल और भारी मात्रा में गांजा के साथ दबोचा है। इस मामले में सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक स्विफ्ट डिजायर कार से कुछ लोग बालांगीर ओड़िशा से काफी मात्रा में गांजा की खेप लेकर आ रहे हैं।

43 किलो गांजा बरामद
सूचना के आलोक में डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह और सिमडेगा एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा छापामारी कर दो संदिग्ध वाहनों को रोका गया और इसकी तलाशी ली गई। इसमें से एक वाहन को ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी के पास रोकर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में दो लोगों को दुर्गेश कुमार सिंह, दीपेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल और 04 जिंदा कारतूस सहित 43 किलो गांजा बरामद किया है।
.jpg)
गांजा को बिहार और यूपी में खपाने वाले थे
इनके निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य अभियुक्त अभिषेक रॉय और उछवा प्रधान को गिरफ्तार किया। इनमें से अभिषेक दूसरी वाहन से अपने साथियों की गांजा लदी वाहन को स्कॉर्ट कर रहा था। पुलिस ने इसके पास से 02 पिस्टल और 02 मैगजीन बरामद किए। वहीं अभिषेक के साथ गिरफ्तार उछवा प्रधान इसको बालांगीर में गांजा उपलब्ध करवाया था। ये तस्कर गांजा को बिहार और यूपी में खपाने वाले थे। पुलिस ने चारों गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया।