logo

ओडिशा : चक्रवात ‘अकवान’ से निपटने के लिए व्यापक तैयारी, 84 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

चक्रवात ‘अकवान’ से निपटने के लिए व्यापक तैयारी, 84 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

द फॉलोअप डेस्क 

चक्रवात 'अकवान' (Cyclone Akvan) के तट के करीब पहुंचने को देखते हुए ओडिशा (Odisha) के गंजाम (Ganjam) जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड (Alert Mode) पर आ गया है। अधिकारियों ने बताया है कि गंजाम जिले में 84,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वाणिज्य और परिवहन, इस्पात और खान मंत्री विभूति भूषण जेना (Bibhuti Bhushan Jena) ने जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (District Emergency Operation Centre-DEOC) में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक (High-Level Review Meeting) की। इसमें तैयारियों का जायजा लिया गया और मुख्यमंत्री के "शून्य जनहानि" (Zero Casualty) के लक्ष्य को हासिल करने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए। आज की बात करें तो सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद हल्की बारिश हो रही है।

खाने की व्यवस्था की गई 
मिली खबर के मुताबिक अकेले छत्रपुर ब्लॉक से 8,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसमें कालीपल्ली पंचायत के साथ-साथ बरंगा, बदमाधापुर और पोटालांपुर जैसे इलाके शामिल हैं। जहां जरूरत है, वहां अतिरिक्त मात्रा में 'चूड़ा' (flattened rice) पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। गंजाम ब्लॉक में 17 गांवों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है; साथ ही तटीय सुरक्षा और आश्रय स्थलों पर भोजन की व्यवस्था भी की गई है। 

अधिकारियों को लोगों के बीच और दौरा पर रहने का आदेश 
मंत्री जेना ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थिति को हल्के में न लें। उन्होंने टीमों से कहा कि वे लोगों के बीच रहें और संवेदनशील इलाकों—खासकर गोपालपुर, छत्रपुर और चिकिटी—से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया की निगरानी करें। उन्होंने तटीय और अधिक जोखिम वाले इलाकों में रहने वाले लोगों से प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की, ताकि कोई भी व्यक्ति असुरक्षित न रहे।
 

Tags - Cyclone Akvan Odisha Government Ganjam District Evacuation Disaster Management