logo

ओबी डंप मामला, छह महीने में BCCL को दामोदर नदी को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश

7441.jpg

द फॉलोअप, रांची

धनबाद में ओबी डम्प से संबंधित मामले में गठित विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की आज बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से कम्पनियों के प्रतिनिधि एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, धनबाद ने समिति को अवगत कराया कि कार्यालय के पंजी -3248 दिनांक - 02/09/26 के आलोक में थाना कांड संख्या 79/23 के तहत अंचल अधिकारी बलियापुर द्वारा करायी गयी प्राथमिकी एवं उस पर अनुसंधान के आधार पर M/S देवप्रभा कंसट्रक्शन प्रा0 लि0 के मालिक / निर्देशक कुंभनाथ सिंह के विरुद्ध पर्याप्त साक्षय पाये जाने के संबंध मे जानकारी दी ।

मेलाटांड़ में जमीन की सैटेलाइट मापी कराने का निर्देश

समिति द्वारा सिजुआ मेलाटांड में टाटा द्वारा कितनी सरकारी जमीन का उपयोग किया जा रहा और रैयतों के अधिग्रहित जमीन पर सरकार को कितना राजस्व का भुगतान कराया गया है उससे सम्बधित प्रतिवेदन की मांग की गयी। साथ ही BCCL को जल्द ही जमीन की सेटेलाईट मापी करने के संबंध में ISM धनबाद से त्वरित समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया। जमीन से सम्बन्धित सी.एन.टी या अन्य जो भी विषय है उसे कैम्प लगाकर, उसका त्वरित निष्पादन किये जाने और रैयतो को भुगतान करने के संबंध में यथाशीघ्र BCCL एवं अन्य कम्पनियाँ को निर्देश भी दिया गया।

छह महीने में दामोदर नदी को अतिक्रमण मुक्त करेगा BCCL

दामोदर नदी में जो अतिक्रमण हुआ है उसे BCCL द्वारा छह महीना में अतिक्रमण हटाने पर सहमति दी गई उसे समयसीमा के अन्दर हटाने एवं अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश समिति द्वारा दिया गया। विशेष समिति की बैठक में समिति के संयोजक माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो, माननीय सदस्य श्री राज सिन्हा, माननीय सदस्य श्री अरुप चटर्जी , माननीय सदस्य श्री चन्द्रदेव महतो एवं माननीय सदस्य सुदीप गुड़िया, उपस्थित रहे । विभागों की ओर से विशेष सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, निदेशक खान एवं भूतत्व विभाग, अपर सचिव ,वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उपायुक्त धनबाद, नगर आरक्षी अधीक्षक धनबाद, अपर समहर्ता धनबाद, DFO धनबाद, एवं BCCL, ECL, टाटा एवं अन्य कम्पनियों के प्रतिनिधी भी उपस्थित रहे।

Tags - OB dump Dhanbad BCCL Legislative Assembly Special Committee Tata Damodar