logo

हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में नूपुर बरनवाल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा की मांग

bhebglew.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के मामले को लेकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त सनातन गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश सचिव (युवा मोर्चा, झारखंड) नूपुर बरनवाल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विष्णुगढ़ प्रखंड में घटी यह घटना अत्यंत दुखद और अमानवीय है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
नूपुर बरनवाल ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए जाएं, ताकि कोई भी दोषी कानून से बच न सके। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कठोरतम सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि समाज में न्याय का संदेश जाए और लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा कायम रहे। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Tags - Jharkhand minor girl murder Child sexual assault and murder India Governor intervention requested Child protection laws India Law and order issues Jharkhand Victim family support and security Nupur Barnwal advocacy news Child rights activism Jharkh