logo

Jharkhand Cabinet Meeting : अब 20 नहीं, 21 अक्टूबर को होगी बैठक, कई प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

logo1.jpg

रांची :

झारखंड की हेमंत सरकार की कैबिनेट की बैठक 21 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक रांची में शुक्रवार (21 अक्टूबर, 2022) को अपराह्न 4:00 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होनी है। बताते चलें कि पहले यह बैठक 20 अक्टूबर गुरूवार को होनी थी। मगर अब यह 21 अक्टूबर को होगी। इससे पूर्व 10 अक्टूबर को को भी प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

10 अक्टूबर को 19 प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के होंगे। हालांकि, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को पहले की तरह आरक्षण मिलता रहेगा। वहीं, वार्ड सदस्य, अध्यक्ष और मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा। मतलब मतदाताओं के द्वारा इन्हें चुना जाएगा। जबकि, उपाध्यक्ष और डिप्टी मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष होगा। इस पद के लिए चुने गए वार्ड सदस्य ही वोट डालेंगे। इसके अलावा नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं होगा। परिवहन विभाग की योजना मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना– 2022 को भी कैबिनेट से मंजूरी मिली। झारखंड हाईकोर्ट के 21 जजों के लिए 9.30 करोड़ की लागत से स्कोडा कार खरीदा जाएगा।झारखंड के जनजाति संस्कृति के पवित्र स्थल सरना, मसना के सरंक्षण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा कई निर्णय लिए गए।