logo

झारखंड में अब 4 साल में मिलेगी B.ED की डिग्री, सत्र 2024-25 से बंद होगा दो वर्षीय कोर्स

b_ed.jpg

द फॉलोअप डेस्क
न्यू एजुकेशन पॉलिसी (New Education Policy) के तहत झारखंड में भी अब B.ED की डिग्री 4 साल में मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से दो वर्षीय बीएड कोर्स बंद कर दिया गया है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (NCTE) ने नोटिस जारी कर कहा है कि सत्र 2024-25 से 2 वर्षीय बीएड कोर्स की मंजूरी नहीं दी जायेगी। ऐसा नयी शिक्षा नीति लागू होने के कारण किया गया है। 


ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ B.ed भी शामिल 
अधिसूचित किया किया ITEP कोर्स साल 2023-24 से 57 शिक्षक संस्थानों में शुरू होने जा रहा है। ITEP यानि एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम चार साल की डिग्री होगी। जिसमें ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ साथ B.ed भी शामिल होगा। स्टूडेंट्स अपनी पसंद और एलिजिबिलिटी के अनुसार कोई भी स्ट्रीम से पढ़ सकेंगे। फिलहाल B.ED की डिग्री लेने तक छात्र के कुल जमा 5 साल खर्च होते हैं। जिसमें 3 साल की ग्रेजुशन और 2 साल का B.ED शामिल है।
हर सेमेस्टर में बीएड पेपर की परीक्षा 
स्नातक के साथ प्रत्येक साल बीएड पेपर की पढ़ाई और परीक्षा होगी। पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष बीएड के एक-एक पेपर की पढ़ाई होगी। वहीं अंतिम वर्ष (फोर्थ ईयर) में सभी पेपर के एग्जाम बीएड कोर्स से संबंधित होंगे। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू होने से समय और पैसे की भी बचत होगी। 


झारखंड में 136 बीएड कॉलेज हैं
झारखंड में कुल 136 अंगीभूत, संबद्ध तथा प्राइवेट कॉलेज में बीएड की पढ़ाई होती है। जहां दो वर्षीय बीएड कोर्स चल रहे हैं। यहां झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा नामांकन लिया जाता है। झारखंड में केंद्रीय विवि में चार वर्षीय बीएड कोर्स चल रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\