logo

जमशेदपुर में कुख्यात अपराधी के भाई पर हमला, गोली लगने से मौके पर ही मौत 

जमशेदपुर में कुख्यात अपराधी के भाई पर हमला, गोली लगने से मौके पर ही मौत 

द फॉलोअप डेस्क: 
जमशेदपुर में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मानगो थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी शांतिनगर में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कर्रवाई कर रही है। 
मृतक की पहचान शक्तिनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो कुख्यात अपराधी अमरनाथ का भाई था। जिसकी हत्या देवघर में हुई थी। अब अपराधियों ने शक्तिनाथ को निशाना बनाया था। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार 3 अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। वहीं गोली लगने के बाद शक्तिनाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की अवाज सुनते ही आस-पास में दहशत को माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। 

सूचना मिलने के बाद मानगो थाना की पुलिस और सिटी एसपी घटना स्थल पहुंचे और छानबीन मे जुट गए। जहां उन्हें 3 खोखे मिले है। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि कुछ नाम सामने आए हैं और पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Tags - जमशेदपुर हमला मौत कुख्यात अपराधी jamshedpur attack death notorious criminal