logo

पलामू के इस बूथ पर अब तक नहीं पड़ा एक भी वोट, जानिए लोग क्यों नहीं पहुंचे मतदान करने

कपहीो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के करकटा बूथ संख्या 181, 182 पर 09:45 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। दरअसल यहां ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया है। गांव वालों का कहना है कि जब तक रोड नहीं मिलेगा तब तक वोट नहीं किया जाएगा। मौके पर जिला अधिकारियों की टीम पहुंच गई है। टीम ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। 


अब तक क्या-क्या हुआ 
इसी बीच खबर आ रही है कि डालटनगंज विधानसभा के खुरा में बूथ 17 पर VVPAT बदला गया है। साथ ही हुसैनाबाद विधानसभा के बूथ 44 पर EVM खराब होने से मतदान की स्थिति प्रभावित रही है।  EVM बदलने की कार्रवाई शुरू हो गई है। हुसैनाबाद विधानसभा के हैदरनगर में बूथ 110 पर भी EVM खराब हो गया है। वहीं गढ़वा विधानसभा के बूथ संख्या 134, 135 डाल्टनगंज में बूथ संख्या 204 में झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधरी, और उनके पुत्र दिलीप सिंह नामधरी पहुंचे हैं। 

Tags - Palamu News Palamu Vote Voting Palamu Voting Boycott Palamu Uttari Vote