logo

लोहरदगा लोकसभा में 2 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, 15 उम्मीदवार हैं मैदान में

LOHARDAGA.png

रांची  

लोहरदगा लोकसभा सीट के लिए नामांकन कराए 2 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया। नामांकन रद्द होने वाले उम्मीदवारों में ललित उरांव (बहुजन मुक्ति पार्टी) और एतवा उरांव (स्वतंत्र) के नाम शामिल हैं। 25 अप्रैल तक हुए अंतिम नामांकन तिथि तक लोहरदगा लोकसभा से कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। इसमें से 2 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद अब चुनावी समर में 15 उम्मीदवार बचे हैं। नामांकन कोषांग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दाखिल पर्चा में दी गई जानकारी में कमी पाए जाने के कारण नियमानुसार नामांकन को रद्द कर दिया गया है।

29 अप्रैल को नाम वापस ले सकते हैं उम्मीदवार

बता दें कि लोहरदगा लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आगामी 29 अप्रैल को नामांकन कराए उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। जिसके पश्चात प्रत्याशियों की अंतिम  सूची प्रकाशित की जाएगी।

कुल अभ्यार्थियों की सूची -

1. महेंद्र उरांव (CPI पार्टी)
2.  मनी मुंडा (भागीदारी पार्टी)
3.  स्टेफन किंडो (स्वतंत्र)
4. बिहारी भगत (पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया)
5. सनिया उरांव (स्वतंत्र)
6. पवन तिग्गा (स्वतंत्र)
7. मरियानूस तिग्गा (भारत आदिवासी पार्टी)
8. समीर उरांव (बी.जे.पी. पार्टी)
9. रामचंद्र भगत (लोकहित अधिकार पार्टी) 
10. चमरा लिंडा (स्वतंत्र) 
11. गिरजानंद उरांव (बहुजन समाज पार्टी)
12.  अर्जुन टोप्पो (आजाद समाज पार्टी)
13. सुखदेव भगत (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी )
14. अर्पण देव भगत (स्वतंत्र)  
15. रंजीत भगत (स्वतंत्र)
 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lohardaga Lok SabhaNOMINATIONcanceled