logo

जमशेदपुर : ‘किसी में इतनी कूवत नहीं कि कांग्रेस को मिटा दे’ बन्ना गुप्ता ने ये कहते हुए दिखाई अपनी ताकत

‘किसी में इतनी कूवत नहीं कि कांग्रेस को मिटा दे’ बन्ना गुप्ता ने ये कहते हुए दिखाई अपनी ताकत


द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर
जमशेदपुर में कार्यकर्ता सम्‍मान समारोह के बहाने बन्ना गुप्ता ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। गोपाल मैदान में आयोजित समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री बंधु ति‍र्की भी इस दौरान से मौजूद रहे। गोपाल मैदान में आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न इलाकों से भारी संख्‍या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करनेवाले कार्यकर्ताओं को यहां सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया और कहा कि कांग्रेस आज भी लड़ने का माद्दा रखती है। महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सूबे में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान- सम्‍मान की हर कीमत पर रक्षा होगी। बीस सूत्री समितियों से लेकर निगम-बोर्ड में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जगह दिलायी जाएगी। कार्यकर्ताओं की सत्ता में भागीदारी होगी।

 

किसी में इतनी कूवत नहीं कि कांग्रेस को मिटा दे

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि कार्यकर्ता अपना मनोबल उंचा रखे। कांग्रेस पार्टी अजर -अमर है। किसी में इतनी कूवत नहीं कि कांग्रेस को मिटा दे, उनके रहते कोई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जुल्‍म नहीं करेगा। मंत्री ने टेंपो चालकों को आश्‍वस्‍त किया कि कोई उन्‍हें तंग नहीं करेगा। वे सीएनजी के मसले पर परिवहन आयुक्‍त से बात करेंगे और कोई रास्‍ता जरूर निकलेगा। साथ हीं उन्होने कहा कि टेंपो चालकों के हक की लड़ाई के दौरान वे पांच बार जेल गए। टेंपो चालक उनकी ताकत हैं।

सम्मानित नेतागण जो सम्मलित हुए

1 बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री,
2  राजेश ठाकुर
3 बंधु तिर्की
4 राजीव रंजन प्रसाद
5  मधु कोड़ा
6  जोति मठारू
7  आभा सिन्हा
8   सकील अहमद अंसारी
9  रामाश्रय प्रसाद, 
10 राकेश्वर पाण्डेय,  11
11 रविन्द्र कुमार झा, 
12 आनंद बिहारी 
13 सरदार बलदेव सिंह, 
14  रियाजुद्दीन खान
15  खगेनचन्द्र महतो, 
16  आर के सिंह
17  अजय सिंह
18  देविका सिंह
19  बलदेव सिंह 
20  सुबोध सिंह सरदार
21  जोगिंदर यादव
22  अशोक चौधरी
23 छोट राय किस्कु सरायकेला अध्यक्ष
24  मंजूर अंसारी बोकारो अध्यक्ष
25  रविंदर वर्मा धनबाद कार्यकारी अध्यक्ष 
 27 डेब्यू चटर्जी
28 उषा यादव
29 महेन्दर मिश्रा
30 समरेंद्र तिवारी
31  सुरेश धारी
32 रुई दास
33 गजेंद्र सिंह, सोशल मीडिया चेयरमैन
34 धर्मेंद्र सोनकर
35 गुड्डू गुप्ता
36अरुण बांकरेवाल
37 कमल अग्रवाल
38 संदीप मुरारका