द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश 75 वर्ष के हो गए हैं, वहीं नीतीश कुमार के जन्मदिन को बिहार के साथ – साथ झारखंड में भी काफी धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रांची में झारखंड जदयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन का जो मॉडल स्थापित किया, उसकी चर्चा विश्व में हैं। इसी कारण नीतीश बाबू सुशासन कुमार के नाम से जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के सबसे लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनके दामन पर कोई दाग नहीं है। यह उनके व्यक्तित्व और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस का सशक्त प्रमाण हैं। नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते हुए उन्होंने काह कि नीतिश कुमार इसी तरह बिहार और बिहारियों की सेवा करते रहे, नितेश बाबू युवाओं और महिलाओं के रोल मॉडल भी है। इस अवसर पर संजय सिंह, आशीष शीतल मुंडा, दीपांकर कर्मकार, फूलचंद पुरन, किशोर विजयवर्गीय, शुभम गुप्ता, सहित जदयू के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
