logo

मधुपुर में HDFC बैंक की लूट पर निशिकांत दुबे और भानु प्रताप शाही ने सरकार को घेरा, कहा-मंत्री के घर में बैंक और बैंक में डकैती

awb6aw.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवघर जिले के मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में आज दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए करोड़ों रुपये लूट लिए। इस घटना को लेकर देवघर सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नेता निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने झारखंड सरकार और राज्य के मंत्रियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने लिखा, "झारखंड के मंत्री के यहां मधुपुर मेरे लोकसभा क्षेत्र में चालू HDFC बैंक में दिनदहाड़े लूट हो गई। मधुपुर में 2 मंत्री झारखंड सरकार के हैं जिनका निवास स्थान है। जब झारखंड के मंत्री का निवास स्थान सुरक्षित नहीं है तो कांग्रेस क्या करेगी? वैसे जानकारी के लिए झारखंड सरकार के 12 मंत्रियों में मुख्यमंत्री सहित 5 मंत्री मेरे गोड्डा जिला या लोकसभा क्षेत्र के हैं।"
 

इस घटना पर पूर्व विधायक नेता भानु प्रताप शाही ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इरफान अंसारी को निशाने पर लेते हुए लिखा, "का जी अंसारी जी… मंत्री के घर में बैंक और बैंक में डकैती.. किसी के गला के नीचे बात नहीं उतर रहा है.. जहाँ दो दो अंसारी मंत्री जी हों, उनका घर और शहर असुरक्षित हो तो जनता का क्या हाल होगा.. जवाब तो बनता है और देना ही होगा।"

 

बता दें कि शहर की राजबाड़ी रोड स्थित बैंक शाखा में घुसे करीब आधा दर्जन अपराधियों ने करोड़ों रुपये नगद और जेवरात लूटे। घटना की जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:45 बजे हेलमेट और बुर्का पहने दो अपराधी बैंक में घुसे, उसके बाद उनके पीछे चार अन्य अपराधी भी आ गए। अपराधियों ने बैंक के कर्मियों और ग्राहकों से हथियार के बल पर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और सभी को मारपीट का शिकार बनाया। इसके बाद लुटेरे बैंक से लाखों रुपये और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।

Tags - latest HDFC news Updates latest Jharkhand News jharkhand News updates bhanu pratap Shahi news nishikant Dubey news irfan Ansari news updates latest updates latest updates News latest jharkhand news jharkhand News Updates