logo

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर संगठन के प्रति समर्पण के लिए निरंजन शर्मा सम्मानित

liymory.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना समारोह के अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता निरंजन शर्मा को उनके लंबे योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर नेताओं ने निरंजन शर्मा के संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और वर्षों से किए गए कार्यों की सराहना की तथा सम्मानित करते हुए स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती में ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कांग्रेस पार्टी के 140 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए पार्टी की विचारधारा को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Niranjan Sharma News Niranjan Sharma News Updates Jharkhand News in hindi latest Jharkhand News latest jharkhand news jharkhand News in hindi latest Niranjan Sharma news