logo

भांजी ने गर्लफ्रेंड बनकर किया कॉल, मामा भी झांसे में आकर फंस गया इस जाल में

भांजी ने गर्लफ्रेंड बनकर किया कॉल, मामा भी झांसे में आकर फंस गया इस जाल में

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आया है। बता दें कि यहां एक गांव की रहने वाली एक महिला अपने पति के हरकतों से काफी परेशान थी। बीते दिन महिला का पति 1 वर्ष पुराने बाइक को जुए में हार कर घर से बाहर चला गया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा कई बार कॉल मैसेज करने पर कोई जवाब नहीं आया। 

इसके बाद पत्नी ने एक साजिश के तहत अपनी भांजी से गर्लफ्रेंड बनाकर फोन करवाया और उसे हजारीबाग के डीवीसी चौक स्थित मिलने के लिए बुलाई। बता दें कि युवक नई गर्लफ्रेंड के झांसे में आकर वह जब डीवीसी चौक स्थित मिलने आया। तब माजरा कुछ और ही निकला। जिस गर्लफ्रेंड से युवक मिलने आया था वह कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी भांजी थी। 

इतने में ही पति और उसके पत्नी के साथ बकझक होने लगा और आज पड़ोस के लोग जुट गए। लोगों ने ऐसी हरकतें को सुनकर काफी शर्मिंदगी भी महसूस की। वहीं पत्नी अपने पति को घर साथ ले गई। साथ ही बाइक को जुए में हारने का बात को भी कबूल किया |