logo

रांची RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमले की जांच में लोहरदगा के पांच ठिकानों पर NIA की छापेमारी

rss_office.jpg

लोहरदगा
लोहरदगा में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जब टीम ने एक साथ पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके की जांच के सिलसिले में की गई है। सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई इस रेड में स्थानीय पुलिस भी एनआईए के साथ मौजूद रही। छापेमारी के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगने की बात सामने आ रही है, जबकि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
क्रेन की मदद से घर में प्रवेश
जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुबह करीब 4 बजे संदिग्धों के ठिकानों पर पहुंची। इस दौरान दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की गई। छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई। बताया जा रहा है कि बमबारी मामले का मुख्य आरोपी अमन अंसारी, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, उसके घर भी एनआईए की टीम पहुंची। टीम ने घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन भीतर से दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद बिजली विभाग की क्रेन की मदद से पुलिसकर्मी ऊपर पहुंचे और ताले तक पहुंचकर आगे की कार्रवाई की। 
आधिकारिक बयान का इंतजार, जांच जारी
फिलहाल एनआईए की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद एजेंसी विस्तृत जानकारी साझा करेगी। एनआईए इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क और संभावित आरोपियों की भूमिका की गहन जांच में जुटी है। छापेमारी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
 

Tags - NIA Lohardaga Jharkhand News RSS Office Investigation