द फॉलोअप डेस्कः
बोकारो में मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह के आवास पर एनआइए (National Investigation Agency) की रेड चल रही है। NIA की टीम बच्चा सिंह के डीवीसी स्थित आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बच्चा सिंह के अलावा नागेश्वर महतो, संजय तुरी के भी आवास पर भी छापेमारी जारी है। ये लोग भी संगठन से ही जुड़े हैं। बच्चा सिंह बोकारो थर्मल प्लांट में सप्लाई मजदूर के रूप में काम करते हैं।
गौरतलब है कि मजदूर संगठन समिति पर 2008 में सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। वर्ष 2022 में कोर्ट ने यह प्रतिबंध हटा दिया था। दरअसल इस संगठन को भाकपा माओवादी संगठन का अंग मानते हुए ही प्रतिबंधित किया गया था। दरअसल, एमएसएस को नक्सली संगठनों का अग्रज संगठन बताते हुए प्रतिबंधित किया गया था। बच्चा सिंह पर पहले भी नक्सलियों के साथ सांठ गांठ और नक्सलियों को बढ़ावा देने का आरोप लग चुका है। इस तरह के मामले में उन्हे पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में वे अदालत से जमानत पर बाहर आ गए थे। एनआईए की तीन जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। अभी तक की छापेमारी में एनआईए की टीम को नक्सलियों से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। आगे छापेमारी खत्म होने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT