द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) का आज पहला झारखंड दौरा (first jharkhand tour) होने वाला है। वह दोपहर 12.50 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा (Media incharge Rakesh Sinha) ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आज आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मोरहाबादी के संगम गार्डन (Morhabadi's Sangam Garden) में स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से लेकर संगम गार्डन आने के क्रम में शहर के कई चौक-चौराहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

क्या है तय कार्यक्रम
कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि अपने दौरे के दौरान गुलाम अहमद मीर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। 03 जनवरी 10.30-12 बजे तक कांग्रेस भवन रांची में आयोजित विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद 1.30-2.30 बजे तक पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी झारखंड प्रदेश के साथ कांग्रेस भवन में बैठक करेंगे। इसके बाद 02.30 से 04.30 बजे लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों के साथ कांग्रेस भवन रांची में बैठक करेंगे। 04.30 से 5 बजे तक बोर्ड निगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ कांग्रेस भवन रांची में बैठक करेंगे। 5 से 6 बजे अग्रणी संगठन, विभाग के अध्यक्षों/चेयरमैन एवं संबंधित प्रभारियों के साथ कांग्रेस भवन रांची में बैठक करेंगे।

23 दिसंबर को मिला था कमान
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ था। झारखंड कांग्रेस प्रभारी पद से अविनाश पांडेय को हटाकर जीए मीर को नियुक्ति किया गया था। इसके साथ ही अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के लिए 17 प्रवक्ताओं के नाम की भी घोषणा की है जिसमें 15 नए नाम शामिल है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\