logo

Ranchi : मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा की बेरहमी से की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

MUNDA.jpg

रांची: 

अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक भतीजे अपने ही चाचा ही बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने 62 साल के घोघा मुंडा हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात घोघा मुंडा और आरोपी बिरसा मुंडा में बहस हो रही थी।  मामला जल्द ही शांत हो गया। फिर दोनों अपने घर जोन्हा टोली चले गए थे। लेकिन सुबह अचानक ने धारदार हथियार उठाया और अपने चाचा के गर्दन पर कई वार कर दिए। लगातार हमले से चाचा की मौत हो गई।


आरोपी गिरफ्तरा 
परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। परिजनों के अनुसार इससे पहले दोनों में कोई विवाद नहीं था। पहले को भतीजा फरार था लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बिरसा मुंडा ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। फिलहाल कारणों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।