logo

तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने को मना किया तो भड़का पड़ोसी, सिर में मार दी गोली

ेगी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौथाई कुली में तेज गति से गाड़ी चलाने से मना करने के मामूली विवाद में 20 वर्षीय छात्र अमन कुमार रवानी के सिर में गोली मार दी गई। घटना सोमवार रात की है। गोली लगने से घायल छात्र को परिजनों ने धनबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से छात्र तो डॉक्टरों ने दुर्गापुर मिशन अस्पताल देर रात को रेफर कर दिया। गोली मारने वाले एक युवक सुमित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। 

क्या है मामला 
जानकारी के मुताबिक, कार से टक्कर होने के चलते अमन और उसके परिवार के अन्य सदस्यों का वहीं रहने वाले सुमित कुमार मिश्रा से विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान शराब के नशे में धुत सुमित को अमन के परिवार वालों ने थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही उसे तेज गति से गाड़ी चलाने से मना किया। प्रतिशोध में सुमित कुछ देर बाद लड़कों के साथ वहां पहुंचा और घर के बाहर खड़े अमन के सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद अमन वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी व अन्य लड़के वहां से निकल गए। लहूलुहान अमन को लेकर घरवाले पास के नर्सिंग होम पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे असर्फी नर्सिंग होम भेज दिया गया


जांच में जुटी पुलिस 
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंदरी एसडीपीओ भूपेन्द्र राउत ने घटनास्थल पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल की जांच की। वहीं छात्र के परिजनों से भी एसडीपीओ ने घटना की जानकारी ली। पुलिस को परिजनों ने बताया कि तेज गति से गाड़ी हमेशा सुमित मिश्रा और उसके दोस्त चलाया करता था। तेज गति से गाड़ी चलाने से मना किया गया था। इसी विवाद में अमन को गोली मार दी गई। सभी लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। 

Tags - Dhanbad news Dhanbad news Dhanbad latest news Dhanbad update Dhanbad crime Dhanbad Hindi news