logo

नीरा यादव ने कहा- हमारी सरकार के दौरान हुई नियुक्तियों में क्यों नहीं हुआ भ्रष्टाचार, हेमंत सरकार की नीयत ही खराब

लगीो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा के बाहर छात्र के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे भाजपा के विधायकों के बीच पूर्व शिक्षा मंत्री और कोडरमा से विधायक नीरा यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस सरकार की नीयत ही खराब है। बिना भ्रष्टाचार के ये सरकार सोच ही नहीं सकती। पिछले सात सालों में राज्य में जितनी भी नियुक्ति हुई है चाहे वह जेपीएससी हो या जेएसएससी की द्वारा ली गई हो, हर नियुक्ति सवालों के घेरे में है। सरकार को नैतिकता के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए। आखिर जेपीएससी के बाकी मेंबरों से इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा है, क्योंकि वह सिर्फ जेएमएम के कार्यकर्ता हैं, और पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। हेमंत सरकार ने सरकारी नौकरियों का रेट चार्ट खोल रखा है, पैसा दो नौकरी पाओ। छात्रों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा भाजपा मुखर रहेगी। 

Tags - Neera Yadav BJP Jharkhand Assembly JPSC JSSC Hemant Soren