द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा में BJP विधायक नीरा यादव 14वीं JPSC की जगह 14वीं JSSC लिखा हुआ बैनर पहनकर पहुंचीं। बैनर को लेकर सवाल किए जाने पर विधायक नाराज हो गईं और सवाल पूछने पर भड़कती नजर आईं। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विधानसभा में विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, ऐसे में नीरा यादव का यह बैनर चर्चा का विषय बना हुआ है।
