logo

चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम ने लापता विमान की तलाश शुरू की

चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम ने लापता विमान की तलाश शुरू की

द फॉलोअप डेस्क 
जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने के बाद लापता हुए ट्रेनी विमान की तलाश जारी है। सरायकेला के चांडिल डैम में कल से ही लगातार खेजबीन चल रही है। एक स्थानीय युवक के इनपुट के आधार पर सरायकेला प्रसाशन ने एनडीआरफ की टीम को खोज के लिए बुलाया है। बता दें कि युवक ने दावा किया था कि उसने एक छोटे विमान को चांडिल डैम में गिरता देखा था। उसी आधार पर एनडीआरफ की टीम वहां खोजबीन कर रही है। 

जानकारी हो कि विमान में सवार कैप्टन जीत शत्रु और ट्रेनी पायलट सुब्रतो दीप का पता अभी तक नहीं चल पाया है। एनडीआरफ की टीम के पहुंचने से पहले से ही स्थानीय स्तर पर चांडिल डैम में तलाशी जारी थी। एविएशन की टीम के साथ-साथ जमशेदपुर और सरायकेला प्रशासन के अलावा वन विभाग के कर्मी मंगलवार दिन भर तलाशी में लगे रहे। लेकिन तलाशी करने वाली टीम को कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह प्रशिक्षु विमान मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट से दिन के 11 बजे उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद लापता हो गया। जिसके बाद उसकी खोज जारी है।

Tags - जमशेदपुर ट्रेनी विमान एनडीआरफ Jamshedpur Jamshedpur plane crash trainee plane missing NDRF