logo

सीएम चंपाई सोरेन से मिले एनसीसी बिहार-झारखंड के अधिकारी 

NCC_CM.jpeg

रांची 
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में एनसीसी बिहार-झारखंड के एडीजी मेजर जनरल एएस बजाज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एनसीसी ग्रुप कमांडर रांची, ब्रिगेडियर वीएस यादव एवं ग्रुप कमांडर हजारीबाग, ब्रिगेडियर राजेश कारेल उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से राज्य के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि एनसीसी के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से वे अवगत हैं। 

सीएम से मिले बीएयू के कुलपति 

एक अन्य खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर कुलपति ने मुख्यमंत्री सोरेन को बीएयू की उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना की कुछ जानकारी दी। इससे मुख्यमंत्री आश्वस्त दिखाई पड़े।