logo

गुमला-लोहरदगा बॉर्डर पर नक्सलियों का तांडव; 5 वाहन फूंके 

lohardaga7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला-लोहरदगा बॉर्डर (Gumla-Lohardaga Border) पर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेनदाग में बॉक्साइट माइंस में नक्सलियों ने 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात नक्सलियों ने पहले हिंडाल्कों के प्रोजेक्ट (Hindalko's projects) पर बमबाजी की फिर वहां काम करे मजदूरों को डराया और धमकाया फिर वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस लगातार नक्सलियों की घेरबंदी करने में लगी है। 

दो मोटरसाइकिल में पहुंचे थे नक्सली
 लोहरदगा गुमला जिले के भैंसबथान माइंस में बॉक्साइट उत्खनन का काम चलता है। यहां पर दर्जनों वाहनों की मदद से उत्खनन और परिवहन का कार्य किया जाता है। इसी बीच सोमवार देर रात दो मोटरसाइकिल से 6 नक्सली पहुंचे। उन्होंने अपने आप को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का सदस्य बताया। इसके बाद नक्सलियों ने सभी वाहन चालकों को अपने कब्जे में ले लिया। हथियार के बल पर वाहन चालकों को धमकाया। साथ ही वहां पर खड़े तीन हाईवे, एक पिकअप वाहन और एक ट्रक में आग लगा दी। 


हरकत में आई पुलिस
घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने वाहन चालकों को अपने कब्जे में लेकर कुछ दूरी तक ले जाकर उसके बाद धमकी देकर छोड़ दिया। वाहन चालकों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि घटना लोहरदगा और गुमला जिला के सीमावर्ती घाघरा थाना क्षेत्र में हुई है। संबंधित थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। नक्सलियों ने फिर एक बार इस क्षेत्र में अपनी सक्रियता दिखाकर यह साबित कर दिया है कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन फिर से क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\