logo

चतरा : 15 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारा गया, सर्च ऑपरेशन जारी

naxali.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के चतरा में नक्सलियों  के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी उग्रवादी मनोहर गंझू  के मारे जाने की सूचना मिल रही है। शनिवार करीब साढ़े दस बजे कुंदा थाना क्षेत्र के भूटकुइयां में कोबरा और जिला बल के साथ सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हो गयी जहां उग्रवादी मनोहर गंझू मारा गया। पुलिस को मिली गुप्त सुचना के अनुसार मनोहर गंझू दस्ता जंगल में अपनी गतिविधि चला रहा था। खबर थी कि वह किसी बड़े कार्यवाई को अंजाम देने वाला था। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नही की गयी है। पुलिस इलाके में उग्रवादियों की तलाश में खोजी अभियान चला रही। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने नक्सलियों से कई सामान बरामद किया है। चतरा एसपी राकेश रंजन ने बताया कि झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। यही कारण है की पुल्स को बड़ी सफलता मिली है।