द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कुरुक्षेत्र हरियाणा से लोकसभा सदस्य नवीन जिंदल, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और राज्य की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। नवीन जिंदल ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के क्रम में उद्योग व कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की।
