logo

नेशनल डॉक्टर्स डे पर रांची डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन, दंत चिकित्सा से लेकर पैथोलॉजी तक की सुविधा

DENTAL_clinic.JPG

रांची 

राजधानी रांची में नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रांची डेंटल एवं पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो किया। इस क्लिनिक में लोगों को दंत चिकित्सा, पैथोलॉजी, फार्मेसी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। वहीं उद्घाटन के अवसर पर क्लिनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।

बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधा

जहां कई लोगों ने इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाया। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधा हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने क्लिनिक के संचालक डॉ. चंदन महतो, डॉ. कंचन महतो, डॉ. पुरुषोत्तम महतो और डॉ. शोभा महतो को बधाई देते हुए कहा कि निजी क्षेत्र के ऐसे प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में और भी कारगर साबित होंगे।

Tags - Ranchi Dental and Polyclinic National Doctors Day Clinic Inauguration