logo

भाजपा समेत अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा JMM का दामन, रवींद्रनाथ महतो ने कराया शामिल

भाजपा समेत अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा JMM का दामन, रवींद्रनाथ महतो ने कराया शामिल

जामताड़ा 
नाला के कुंलडंगाल में रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो परिवार में शामिल कराया।

गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे
झामुमो का दामन थामने वाले प्रमुख लोगों में अजीत कुमार पाल, झूलन झा, दुलाल पाल, राजन मंडल, जय कर, जय पाल, नाडु पाल, संजय दास, मंटु पाल, अजय दास तथा स्वपन कर प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके साथ ही कई अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों और राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में अपनी आस्था जताई। नए सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों से पूरी तरह सहमत हैं तथा क्षेत्र में झामुमो की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - JMM BJP Rabindranath Mahato Nala Jamtara