द फॉलोअप डेस्कः
बोकारो के हरला थाना क्षेत्र सेक्टर 9 स्थित बड़ा खटाल शिव मंदिर के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव पूरी तरह नग्न अवस्था में मिला है और गर्दन के ऊपरी हिस्से की खाल गायब है। स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हरला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एएसआई दिलीप दास के अनुसार, शव कई दिन लग रहा है। मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगवा रही है, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
