logo

नागपुरी गायक की पीट-पीटकर हत्या, लड़की छेड़ने के आरोप में हुई थी पिटाई

्ानग्.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मांडर में एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में परिजनों ने एक युवक की पिटाई की थी। जिसके बाद युवक को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक युवक की पहचान डेविड मिंज के रूप में हुई है। जो 37 साल का था।  

नागपुरी गीत गाता था

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में मारपीट डेविड मिंज के साथ लड़की के परिजनों ने मारपीट की थी। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। डेविड मिंज मांडर के ही झिंझरी गांव का रहने वाला । लेकिन इनदिनों वह टटकुंदो गांव में अपने दोस्त काली उरांव के घर में साथ रह रहा था। युवक नागपुरी गीत गाता था। कहा जा रहा है कि वह शराब खूब पीता था। 


घर पर नहीं थे लड़की के परिजन 
ग्रामीण ने बताया कि लड़की को घर में अकेला छोड़ परिवार के लोग खेत गये थे। शाम को जब वह वापस लौटे तो लड़की घर पर नहीं थी। गांव में उसे ढूंढने के क्रम गांव के किसी ने बताया कि लड़की को डेविड मिंज के साथ देखा गया था। शुरू में पूछने पर डेविड मिंज लड़की के संबंध में कुछ नहीं बताया, जब परिजनों ने सख्ती की तो उससे मिली जानकारी के आधार पर लड़की को गुरुवार शाम करीब देर शाम बस्ती के पास कंचन शाही के निजि पतरा से बरामद कर लिया गया।