logo

हादसे में टूटी पिता की हड्डी, फीस नहीं भरा तो स्कूल ने परीक्षा देने से रोका; बोकारो की प्रिया ने सीएम से मांगी मदद

WhatsApp_Image_2026-04-17_at_2_55_28_PM.jpeg

बोकारो 
बोकारो की रहने वाली 8वीं की छात्रा प्रिया कुमारी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए  जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मदद की अपील की है। प्रिया का कहना है कि वह नर्सरी से लेकर अब तक संत रविदास पब्लिक स्कूल में पढ़ रही थी, लेकिन आर्थिक संकट के कारण उनकी पढ़ाई बीच में रुक गई है। प्रिया ने बताया कि उनके पिता के कमर में गंभीर चोट लगने के बाद पारिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई, जिससे स्कूल की फीस जमा नहीं हो  पाई। इसी वजह से स्कूल प्रबंधन ने उन्हे 8वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं, अब स्कूल ने उनका नाम भी कट दिया है और 9वीं कक्षा में एडमिशन देने से भी इनकार कर दिया है। 

 

 

छात्रा ने डीसी और हेमंत सोरेनसे लगाई पढ़ाई जारी रखने की गुहार
छात्रा के अनुसार, स्कूल की प्रिंसिपल सविता मैम ने साफ कहा है कि फीस जमा नहीं होने के कारण उन्हे स्कूल में आगे नहीं पढ़ने दिया जाएगा। प्रिया का यह भी कहना है कि उन्होंने मेहनत कर किसी तरह आधी फीस जमा करने की बात भी रखी, इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने उनका दाखिल नहीं लिया और हाउसफुल होने का हवाला दिया। प्रिया ने बोकारो के डीसी  और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भावुक होकर कहा कि डीसी सर से और हेमंत सर से मेरी यही प्रार्थना है कि हमको स्कूल में पढ़ाया जाए। और क्या, प्रिंसिपल क्या बोलता है? प्रिंसिपल कौन है? तुम्हारा कौन स्कूल है? यह संत राय दास पब्लिक स्कूल है और यह प्रिंसिपल सविता मैम हैं। तो वह बोल रही हैं कि यह स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे, पैसा नहीं जमा होने के कारण।जब भी पर टाइम काम करके बोला जा रहा है कि स्कूल का आधा फीस देंगे, उसके बावजूद स्कूल में मेरा एडमिशन नहीं लिया जा रहा है। तो डीसी सर से यही निवेदन है कि वह मेरा यह स्कूल में पढ़ाने का कष्ट करें।
 

Tags - Jharkhand Bokaro Cm Hemant Soren Hemant soren