logo

पाकुड़ : सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, सिर बुरी तरह कुचला

Screenshot_2026-07-09_175725.png

पाकुड़ 
हिरणपुर थाना क्षेत्र सड़क के किनारे आज सुबह एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना की पूरी जानकारी
यह घटना पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर- बेलपहाड़ी मुख्य सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। दरअसल व्यक्ति का सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था। जैसे ही सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही हिरणपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई होगी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags - Pakur Hiranpur Road Accident Jharkhand News Police Investigation