logo

रांची से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और कुछ का परिचालन बाधित

INDIAN_RAILWAY.jpg

रांची 

मुरी स्टेशन पर विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक किए जाने के कारण 08 मई और 09 मई को कई यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इस दौरान कुछ प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, विकास कार्य के कारण यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

रद्द रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया - आदित्यपुर - हटिया एक्सप्रेस दोनों दिनों 08.05.2026 और 09.05.2026 को रद्द रहेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 18036/18035 हटिया - खड़गपुर - हटिया एक्सप्रेस भी इन दोनों तिथियों में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18085/18086 रांची - खड़गपुर - रांची एक्सप्रेस का संचालन भी 08 और 09 मई 2026 को नहीं होगा। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 58033/58034 बोकारो स्टील सिटी - रांची - बोकारो स्टील सिटी मेमू, और ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया - सांकी - हटिया मेमू तथा ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया - सांकी - हटिया मेमू का परिचालन भी दोनों दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान - हटिया - बर्द्धमान मेमू का परिचालन 08 और 09 मई को गोमो स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा। इस कारण गोमो से हटिया और हटिया से गोमो के बीच इस ट्रेन का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Tags - muri station indian railways update ranchi railway news passenger train cancelled railway maintenance work