logo

मुरी ओपी को मिला नया भवन, एसएसपी ने किया उद्घाटन

215.jpg

द फॉलोअप
मुरी ओपी लंबे समय से हिंडाल्को के फैमिली क्वॉर्टर में चल रहा है। मगर बुधवार को अब ओपी को अपना नया भवन मिल गया है। एसएसपी किशोर कौशल ने मुरी ओपी के नये भवन का उद्घाटन किया। विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद फीता काट कर इसका उद्घाटन करते हुए एसएसपी ने कहा कि बेहतर वातावरण में न भवन का निर्माण कराया गया है। न भवन के बन जाने से जनता को काफी सुविधा होगी। शहर के सभी थानों में हर प्रकार की सुविधा को मुहैया करा जागी जिससे पुलिस के साथ-साथ आम जनता को भी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिल्ली डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT