logo

Crime : रांची के कपड़ा कारोबारी की खूंटी में ह'त्या, अर्धनिर्मित मकान में मिला अध'जला श'व 

ankit_khunti.jpg

खूंटीः 

रांची के डोरंडा के एक कपड़ा कारोबारी जिनका नाम अंकित शर्राफ है उनकी खूंटी में हत्या कर दी गई है। खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जरिया गढ़ डेंडम टोली के पास अंकित का शव बरामद किया गया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार मंडल ने बताया कि पहली नजर में देखने से ऐसा लग रहा है जैसे पत्थर से कूच कर हत्या की गई है उसके बाद शव की पहचान ना हो इसलिए अपराधियों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया है। 


आज होगा पोस्टमार्टम 
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को फिलहाल थाना ले जाया गया है। आज कुछ देर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। अपराधियों की  गिरफ्तारी के लिए तलाश चल रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


किसी काम से गया था खूंटी 
अंकिर का शव डेडेंम टोली के एक अर्द्धनिर्मित घर में पड़ा था। पुलिस पहुंची तो देखा शव आधा जला हुआ है। अंकित स्कूटी से जरियागढ़ क्षेत्र किसी काम से आया हुआ था। पुलिस ने अंकित के परिजनों को सूचना दे दी है। जरियागढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।